मेरे गले में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 14:03

गले में दर्द बैक्टीरिया और वायरस के कारण होता है। गले में दर्द सामान्य समस्याओं के साथ-साथ कुछ गंभीर बीमारियों के कारण भी हो सकता है। मौसम बदलने पर गले में गई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। गले में दर्द होना उनमें सबसे सामान्य है।

गले में दर्द के अनेक लक्षण होते हैं। इसका इलाज कई तरह से किया जा सकता है। अगर गले में दर्द का कारण सर्दी, जुकाम या कोई सामान्य समस्या है तो उसका उपचार घरेलू नुस्खों और दवाओं से किया जा सकता है।

गले में तेज दर्द या गले में लंबे समय से हो रहे दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द एक ईएनटी डॉक्टर से मिलकर गले में दर्द के सटीक कारण का पता लगाकर उसका उचित इलाज कराना चाहिए।

गले में दर्द के कारण – Sore Throat Causes

गले में दर्द कई कारणों से होता है। आमतौर पर गले में दर्द का कारण सर्दी, जुकाम और फ्लू वाले वायरस होते हैं। कुछ मामलों में गले में दर्द का कारण बैक्टीरिया भी हो सकता है, हालांकि, यह काफी कम मामलों में देखने को मिलता है।

गले में दर्द के निम्न कारण हो सकते हैं:-

खसरा
चिकन पॉक्स
क्रुप
मोनोन्यूक्लिओसिस
स्ट्रेप थ्रोट
काली खांसी
डिप्थीरिया
धूल या धुंआ की एलर्जी
शुष्क हवा के कारण गले में सूखापन
तंबाकू, केमिकल या प्रदुषण के संपर्क में आना
मांसपेशियों में खिंचाव
गर्ड विकार होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info